एमएड की प्रवेश परीक्षा आठ अक्टूबर को,जानें समय क्या है


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एम एड पाठ्यक्रम की सत्र 2021-23 की प्रवेश परीक्षा की तिथि 8 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गई है। यह एक पाली में पूर्वाह्न 11:00 बजे से 2:00 बजे तक  विश्वविद्यालय परिसर में होगी। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र  विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं।  परीक्षा केंद्र राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस फार रिसर्च और उमा नाथ सिंह इंजीनियरिंग संस्थान में है।परीक्षार्थियों को कोविड-19 का पालन करना जरूरी है। यह जानकारी विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव ने दी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ