एसपी का एक्शन महिला से छेड़खानी करने वाला सिपाही निलंबित,जांच शुरू


जौनपुर। थाना जलालपुर अंतर्गत चौकी पराऊगंज पर तैनात सिपाही द्वारा महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने सिपाही को तत्काल निलंबित कर सीओ केराकत को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। यहां बता दे कि चौकी क्षेत्र की महिला ने पुलिस चौकी पराऊगंज पर नियुक्त आरक्षी मानसिंह पर अपने साथ छेड़छाड़ का आरोप लागया फिर ग्रामीण जनों ने चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया तब मामला तूल पकड़ा और अधिकारी घटना के प्रति गम्भीर हो गये।
महिला का आरोप रहा कि सिपाही द्वारा मुझसे मेरा मोबाइल नंबर की मांग रहा था और मुझे अपनी गाड़ी पर बैठा कर छोड़ने की बात कर रहा था। 
इस प्रकार आरक्षी मानसिंह का यह कर्तव्य पुलिस विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है उक्त आरक्षी मानसिंह  के विरुध्द लगाये गये आरोप की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है तथा  क्षेत्राधिकारी केराकत को प्रकरण की जांच कर, कठोरतम कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस