दुर्दांत बदमाश छात्रो ने छात्रा पर ब्लेड से किया प्रहार घायल छात्रा ने दर्ज करायी एफआईआर


जौनपुर। जनपद के थाना केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में दो मनबढ़ों ने ब्लेड मार कर घायल कर दिया। उसके शोर मचाने पर मनबढ़ वहां से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची छात्रा ने एक सहपाठी और एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
थानागद्दी निवासी एक किशोरी सत्येंद्र बहादुर इंटर कॉलेज खर्गसेनपुर में कक्षा दस की छात्रा है। तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार की सुबह दस बजे वह कॉलेज जा रही थी। कॉलेज के नजदीक पहुंचने पर दो लोग उसके बाल खींचते हुए सड़क की एक तरफ ले गए।
आरोप है कि एक उसके कॉलेज का ही लड़का था, जिसका उसकी सहेली से दो दिन पहले ही विवाद हुआ था। पीड़िता के अनुसार, दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ब्लेड से हाथों पर कई वार किए और गला दबाकर मारने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर दोनों भाग निकले।
पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो अगली बार जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा कुछ लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस