बच्चे ही देश के भविष्य हैं:प्रो.निर्मला एस. मौर्य


जौनपुर। कुलाधिपति एवं राज्यपाल उत्तरप्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के निर्देश पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं महिला अध्ययन केंद्र, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्र- प्राथमिक विद्यालय जंगीपुरकला, करंजाकला, जौनपुर में आंगनबाड़ी के बच्चों को कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य के द्वारा,कॉपी, कलम,पेंसिल, किताब, शैक्षिक उपकरण, खेलकूद के सामान एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। मैं स्वयं इन बच्चों के बीच बराबर आती रहूंगी और इनके पूर्ण विकास के लिए विश्वविद्यालय एवं मेरे द्वारा जो भी सहयोग होगा वह किया जाएगा।
इस अवसर इंजीनियर अभिषेक कुमार मौर्य, श्रीमती खुशबू, पाखी पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका राधिका यादव, सहायक अध्यापक देवेंद्र सिंह, राकेश कुमार, शिक्षामित्र सरिता सिंह,आंगनवाड़ी कार्यकर्ती किरण एवं संगीता, डॉ. विनय कुमार वर्मा, डॉ.शशिकांत यादव, सत्यम सुंदरम, राम प्रसाद यादव ओमप्रकाश, सुनील कुमार, विजय प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ. राकेश कुमार यादव ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापिका राधिका यादव ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ