वाराणसी से लखनऊ यात्रा करने वालो को राहत आज से चल गयी शटल ट्रेन




जौनपुर । रेलवे बोर्ड ने अपनी पूर्व घोषणा के तहत आज नवरात्रि के प्रथम दिन 07 अक्टूबर को वाराणसी से लखनऊ के लिए नई शटल ट्रेन  का संचालन शुरू करा दिया है। चलेगी।  ट्रेन 4:10 घंटे में वाराणसी से लखनऊ पहुंची। रेलवे ने वरुणा एक्सप्रेस का संचालन स्थायी रूप से निरस्त कर दिया है।शटल ट्रेन सुबह छह बजे वाराणसी से लखनऊ के लिए रवाना होगयी। 
यह ट्रेन जौनपुर 6:58 बजे जौनपुर  सिटी स्टेशन पर पहुंची थी सुलतानपुर 7:56 बजे और निहालगढ़ 8:38 बजे होते हुए 10:10 बजे लखनऊ पहुंच गयी है। अब लखनऊ से यही शटल ट्रेन शाम छह बजे छूटकर रात 10:10 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसका ठहराव निहालगढ़ में शाम 7:16 बजे, सुलतानपुर में 7:56 बजे और जौनपुर में रात 8:55 बजे है। इस ट्रेन में वरूणा एक्सप्रेस के रैक का उपयोग किया गया है। ट्रेन में एसी चेयरकार और सेकेंड सीटिंग क्लास की बोगियां भी लगी थी। अब
यह ट्रेन वाराणसी लखनऊ के बीच रोजाना सफर करायेगी। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ