प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हांसिल कर नौकरी पाने वाले 15 मेधावियों को डीएम न पत्नी संग किया सम्मानित


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा एवं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ अंकिता राज ने गौराबादशाहपुर में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में गौराबादशाहपुर क्षेत्र के 15 होनहार छात्रों को सम्मानित किया , जिन्होंने टीजीटी, रेलवे तथा सहायक अध्यापक एवं एसआरएफ की परीक्षा पास कर नौकरी हासिल की।  जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन  बड़े पैमाने पर किया जाना चाहिए ताकि अन्य बच्चे भी  प्रेरित हो। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य करना प्रारम्भ करते है तो शुरुआत में बाधाएं आती है। छात्रों को हमेशा सकारात्मक सोच रखते हुए अपने लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से लगे रहना चाहिए। इस तरह मेहनत करने वालो के लिए कोई भी कार्य मुश्किल नही होता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील किया कि पूरी मेहनत एवं लगन से कार्य करते हुए एक अच्छे समाज एवं देश का निर्माण करने में सहयोग करें। अध्यक्ष आकांक्षा समिति डॉ अंकिता राज ने कहा कि सभी बच्चों में प्रतिभाये होती है, बस उन्हें निखारने की आवश्यकता होती है । उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य को करने के लिए मेहनत करते रहे, सफलता अवश्य मिलेगी। क्षेत्राधिकारी शहर जितेंद्र दूबे ने सफल हुए सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अन्य बच्चे भी इन बच्चों से प्रेरणा लेते हुए लक्ष्य बनाएं, मेहनत करें और अपने गांव, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करें। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की थी यातायात के नियमों का पालन अवश्य करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने की। स्वागत प्राचार्य डॉ रूबी राय एवं आभार मैनेजर सुधाकर सिंह फाउंडेशन अरविंद सिंह के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल अस्थाना के द्वारा किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस