नीट परीक्षा में धांधली के आरोप में गिरफ्तार किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज का छात्र

नीट में धांधली के प्रयास में गिरफ्तार किया गया किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का एमबीबीएस का छात्र ओसामा शाहिद डाक्टर बनने के योग्य नहीं है। पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश ने यह रिपोर्ट, ओसामा के खिलाफ सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमे व उसकी गिरफ्तारी के विवरण के साथ लखनऊ स्थित केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डा. विपिन पुरी को भेजी है। पुलिस कमिश्नर ने ओसामा शाहिद पर लाइफ टाइम बैन लगाने की संस्तुति की है।
सीपी ने भेजी गई रिपोर्ट में लिखा है कि मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना के शेखवाड़ा का रहने वाला ओसामा केजीएमयू से एमबीबीएस चौथे वर्ष का छात्र है। उसने वर्ष 2021 की मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट में असली अभ्यर्थियों के स्थान पर साल्वर गैंग के सदस्य को बैठाने का ठेका लिया था। प्रवेश हो जाने पर वह प्रति अभ्यर्थी 30 लाख रुपये लेता। ऐसा धोखेबाज व्यक्ति चिकित्सक के नेक पेशे को कलंकित कर रहा है और अयोग्य लोगों को डाक्टर बनवाने के प्रयास का अपराध किया। बता दें कि गत 12 सितंबर को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक स्कूल में त्रिपुरा की अभ्यर्थी हिना विश्वास की जगह बीएचयू की बीडीएस की छात्रा जूली कुमारी पकड़ी गई थी। इसके बाद कडिय़ां जुड़ती गईं और अन्य आरोपित भी पुलिस के शिकंजे में फंस गए। इस मामले में गिरोह के सरगना नीलेश उर्फ पीके व हिना सहित अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त ओसामा शाहिद केजीएमयू लखनऊ में एमबीबीएस अंतिम वर्ष का छात्र है। उसने ही नीट में असली परीक्षार्थी के स्थान पर साल्वर बैठाकर परीक्षा पास कराने का जिम्मा लिया था। इसके लिए 25 से 30 लाख रुपये की डील हुई थी। दूसरे आरोपित जूली के भाई अभय मेहता ने बिचौलिये विकास के उकसावे में आकर पांच लाख रुपये की लालच में अपनी बहन को इस फर्जीवाड़े के लिए राजी किया था। पुलिस टीम ने आरोपित ओसामा शाहिद के पास से नीट के प्रवेश पत्र की 15 प्रतियां, चार फोटो, चार कोरियर रसीद व दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मोबाइल में साल्वर गैंग की चैटिंग डाक्यूमेंट्स, बैंक खाते से लेन-देन का विवरण भी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस