सीएम योगी ने ग्राम प्रधानों को दी अब यह जिम्मेदारी, जानें क्या करना होगा काम



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि टीकाकरण के काम को तेजी से आगे बढ़ाया जाए। इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ग्राम प्रधानों व पार्षदों का सहयोग लें। मुख्यमंत्री योगी ने शुक्रवार को टीम 9 की बैठक में कोविड टीकाकरण को और तेज किए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाए। 10 करोड़ 41 लाख 32 हजार से अधिक लोगों ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। यह संख्या टीकाकरण के लिए पात्र प्रदेश की कुल आबादी की 70 प्रतिशत से अधिक है।

बैठक में मुख्यमंत्री योगी को बताया गया कि प्रदेश में जीका वायरस की पॉजिटिविटी दर में निरन्तर कमी आ रही है। मुख्यमंत्री कहा कि जीका वायरस से संक्रमित प्रत्येक मरीज के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की जाये। मुख्यमंत्री  ने बढ़ती ठण्ड के मद्देनजर राजस्व विभाग और नगर विकास विभाग को तत्काल रैनबसेरों की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उसमें कहा कि इसमें सभी जरूरी सुविधाएं सुलभ करायी जाएं। उन्होंने गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश को ठण्ड से बचाने के लिए आवश्यक प्रबन्ध करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि गौ-आश्रय स्थलों पर रात्रि में एक केयर टेकर की ड्यूटी लगायी जाए, जिससे गोवंश की समुचित देखभाल हो सके।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ