सरे बाजार बेखौफ बदमाश ने असलहे के नोक केराना व्यवसायी को लूटा, घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुटी


जौनपुर। जनपद मुख्यालय पर स्थित थाना सरायखाजा क्षेत्र के कुत्तुपुर तिराहे पर एक केराना की दुकान में मुंह पर मास्क लगाये दो बेखौफ बदमाशो ने धावा बोलकर असलहे के बल पर जमकर लूट पाट किया। सरेसाम हुई इस दुस्साहिक वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए लूटेरो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। लूट कितने की हुई है यह खबर जारी करने तक स्पष्ट नहीं हो सका था। 
मिली जानकारी के अनुसार सरायखाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर तिराहे से शाहगंज रोड पर स्थित एक केराना की दुकान पर करीब सात बजे शाम को मुंह पर मास्क लगाये दो युवक पहुंचे। एक असलहा निकालकर दुकानदार पर तान दिया, दूसरे ने कैश बाक्श से पैसा निकालन शुरू कर दिया। इस बीच एक दुकान के कर्मचारी ने शोर मचाना चाहा तो असलहाधारी बदमाश ने उसे धमकाते हुए दुकान के अन्दर कर दिया। लूटने के बाद बदमाश भाग निकले। बदमाशो के जाने के बाद दुकानदार ने शोर मचाया तो आसपास लोग एकत्रीत हो गये। सूचना मिलते ही इलाके पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के जरिए बदमाशो तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस