विकास और सुशासन के चलते लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे है - महेश चंद्र श्रीवास्तव


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर मंडल उत्तरी खोवा मंडी चहारसू चौराहा के पास महा सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा काशी क्षेत्र महेश चंद्र श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी 4 करोड़ लोगों को सदस्यता ग्रहण कराने का लक्ष्य लेकर कार्य कर रही है उन सब की जिम्मेदारी है हम सभी कार्यकर्ताओं के ऊपर है अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करा कर पुनः 2022 में योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे इस कार्य को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ता संकल्पित हैं फिर उन्होंने योगी सरकार की उपलब्धियों को बताया और कहा कि भाजपा की सुशासन और विकास की गति को देखते हुए बड़ी संख्या में लोग भाजपा परिवार से  जुड़ रहें है। इसी क्रम में आज लगभग 1800 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता को ग्रहण किया।  
इसके बाद राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा आगे भी जिले में कई जगहों पर यह अभियान चलाया जाएगा और हम पुनः एक बार 350 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे विद्यासागर सोनकर विधान परिषद सदस्य ने कहा कि हम जनता के बीच अपने 5 वर्षों के सुशासन और विकास के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे श्री सोनकर ने कहा कि प्रदेश में विकास की धारा बही है गुंडा माफिया प्रदेश के समाप्त हो गए इसी के साथ कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी सदर विधानसभा में यह सदस्यता का कार्यक्रम संस्था प्रमुख नंद लाल यादव के मौजूदगी में हुआ। 
 इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, महामंत्री पिछड़ा मोर्चा काशी क्षेत्र सुभाष कुशवाहा, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, इंजीनियर अमित श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा,मंडल के महामंत्री इमरान खान, विकास पंडा, मनीष सेठ, अजय साहू, राजकुमार, विनोद, प्रभाकर निषाद, अनुज मौर्य, विनय बिंद, आकाश, राजवीर सिंह शुभम, शशांक श्रीवास्तव, तीरथ बिंद, कौशल गुप्ता, सुमित साहू, पल्लू चौरसिया, पिंटू मौर्य, मुरली बिंद, मनीष सोनकर, सारिका,  सचिन, तथा कई कार्यकर्ता गण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक रामचंद्र बिंद ने किया और आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ