रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जुटे भाजपाई स्थल का किया निरीक्षण


जौनपुर। टीडी कॉलेज के परिसर में आयोजित बूथ सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर आज काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने जिले के पदाधिकारियों की एक बैठक किया जिसमें कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा बनाई गई इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी-अपनी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। सुशील त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे जिनकी सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखकर सारे कार्य पूर्ण किए जाएंगे कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए बड़े पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारी दी गई हर एक स्थान पर कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रमुख कार्यकर्ता रखे जाएंगे इस कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ की उपस्थित रहेगी। 
वीआईपी आवागमन के कारण सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी चप्पे-चप्पे पर गाड़ियों की और आने वाले आगंतुकों की जांच की जाएगी। क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि मंच के आसपास व विशिष्ट अतिथि गणों में प्रवेशिका बनाई जाएगी जिसके तहत प्रवेश सुनिश्चित होगा इस बैठक में जिले के सभी उच्च पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस