संविधान की मूलभावना को जीवन में उतारें : कुलपति प्रो निर्मला एस.मौर्य


विधि संकाय के विद्यार्थियों ने मनाया संविधान दिवस

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दतोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान की ओर से संकाय भवन के कांफ्रेंस हाल में शुक्रवार को संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने अभिव्यक्ति की आज़ादी, समानता और भाईचारे  पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का प्राक्कलन अद्भुत था। कहा कि  विधि संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी संविधान की मूलभावना का अपने जीवन में अनुसरण करें।
इस अवसर पर प्रबंध संकाय के संकाय अध्यक्ष प्रो.अविनाश पार्थीडेकर ने कहा कि बाबा साहेब ने सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखकर संविधान बनाया, इसलिए हमारा संविधान विश्व के संविधान से श्रेष्ठ माना जाता है। इसके बाद कुलपति प्रो  निर्मला एस. मौर्य ने संविधान की शपथ दिलाई। 
संचालन डॉ. अनुराग मिश्र और धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ.मंगला प्रसाद यादव ने किया।
समारोह में प्रो .मानस पांडेय, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. अजय द्विवेदी, डॉ मनोज मिश्र,  डॉ मनीष गुप्ता, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव, डॉ.मनोज पांडेय, डॉ अमित वत्स, डॉ. वनिता सिंह, डॉ.प्रियंका कुमार, डॉ अवधेश मौर्य, रहमतुल्लाह आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व कुलपति सभागार में कुलपति जी की अध्यक्षता में संविधान दिवस मनाया गया। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ