उत्कृष्ट योगदान के लिए कुलपति को किया गया सम्मानित


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की मिशन शक्ति एवं महिला अध्ययन केंद्र के सभी सदस्यों के साथ कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य की बैठक गुरूवार को कुलपति सभागार में संपन्न हुई। इसके अंतर्गत कुलपति जी के उत्कृष्ट योगदान के लिए महिला अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव एवं उनकी टीम ने कुलपति जी को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कुलपति जी के निर्देशानुसार आगे के कार्यक्रम हेतु रूप रेखा तैयार की गई और  सभी सदस्यों के प्रति आभार व आगे सजग कार्यक्रम हेतु प्रोत्साहित किया, और कहा कि मंगलवार को  विश्वविद्यालय में प्राइमरी के बच्चों को आमंत्रित किया जाना है,साथ ही माध्यमिक की छात्राओं को मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत उनकी सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक समस्याओं के निराकरण हेतु "चुप्पी तोड़ो मुंह खोलो "विषय पर जागरूक करने हेतु माध्यमिक की छात्राओं को आमंत्रित किया जाना है।
बैठक में प्रो .वंदना राय, प्रो. मानस पांडेय, डॉ राकेश यादव, डॉ नुपूर गोयल, डॉ विनय वर्मा, डॉ अन्नु त्यागी, डॉ झांसी मिश्रा, पूजा सक्सेना, सोनम झा, रेखा पाल, वनिता सिंह, प्रियंका कुमारी एवं डॉ धीरेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस