डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 23 मेधावी छात्र छात्राओ को दिया चेक और टैबलेट,


जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में वर्ष 2020 के हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट के 23 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया गया। वितरण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा बच्चो से बारी-बारी परिचय प्राप्त करते हुए उनसे संवाद किया गया और उनका मार्गदर्शन भी किया।
उन्होंने कहा कि छात्र अपना लक्ष्य बनाएं और उसे पूरा करने की कोशिश करें। जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित ने बताया कि जिले के वर्ष 2020 के हाई स्कूल के 10 छात्र एवं इंटरमीडिएट के 13 छात्र/छात्राओं को चयनित किया गया है जिन्हें रू 21000 का चेक एवं टेबलेट आज जिलाधिकारी के द्वारा वितरित किया गया गया। इस अवसर अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व रजनीश राय, रमेश यादव,  सहित छात्र-छात्राओं के अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस