प्रशासन की चुनावी तैयरी तेज, बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा का यह है शख्त निर्देश


जौनपुर । जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा विधानसभा निर्वाचन - 2022 की तैयारियों के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों से जानकारी ली कि ए.आर.ओ, सीओ एवं बीडीओ का निर्वाचन का प्रशिक्षण हुआ है कि नहीं, उन्होंने अवशेष अधिकारियों को प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए।जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा वोटर लिस्ट प्रकाशन सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी के द्वारा गम्भीरता से निर्वाचन की तैयारी पुर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि सूची के मुद्रण से पहले चेक कर ले कि सूची त्रुटि रहित रहे। ई पी रेशियो, फॉर्म रिजेक्शन के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अनिल अग्निहोत्री सहित उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस