शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान के लिए प्रो. मानस पांडेय को सम्मान


 जौनपुर। नई दिल्ली  संस्कृति मंत्रालय की स्वायत संस्था गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति राजघाट, नई दिल्ली के तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में अद्भुत योगदान देने के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. मानस पाण्डेय को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया गया। यह पुरस्कार उनके अमूर्त शैक्षणिक योगदान के लिए दिया गया है। कार्यक्रम राजघाट पर ही आयोजित किया गया। यह सम्मान गांधी दर्शन के निदेशक दीपांकर श्रीज्ञान के कर कमलों द्वारा भेंट किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद प्रो. पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा
समाज पर शिक्षा का प्रभाव पड़ता है जहां शिक्षा होती है। वह समाज शिक्षित तथा सभ्यता की ओर अग्रसर होता है। वह सृजन करता है शिक्षा के अभाव में व्यक्ति अपने शक्तियों का दुरुपयोग करता है, जिससे समाज का अहित होता है।
समाज शिक्षा को प्रभावित करता है तो दूसरी और यह बात सत्य है कि, शिक्षा समाज के स्वरूप को निश्चित करती है , और उसकी सांस्कृतिक , धार्मिक , राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिति को प्रभावित करती है। शिक्षा मानव समाज की आधारशिला है । वह समाज का निर्माण करती है , उसमें परिवर्तन करती है , और उसका विकास करती है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ