आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार से मिले सपाई जानें क्या दिया आश्वासन और सहायता


जौनपुर। थाना गौराबादशाहपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कोतवालपुर में अराजक तत्वों द्वारा गिरजा शंकर विश्नकर्मा के परिवार के साथ मारपीट करने एवं आगजनी की घटना खबर आने पर 
आज समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सपा जनों का प्रतिनिधि मंडल कोतवालपुर गांव में पहुंचा पीड़ित परिवार गिरजा शंकर विश्वकर्मा से मुलाकात किया। परिवार जनों से पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद परिवार जनों को आर्थिक मदद दिया और धर्मापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ओमप्रकाश यादव मुन्ना से पीड़ित परिवार को एक आवास देने के लिए वार्ता किया और हर संभव मदद भविष्य किए जाने का आश्वासन दिया साथ ही कानूनी कार्रवाई मे भी समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार की पूरी मदद करेने आश्वासन दिया। 
प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष के साथ राहुल त्रिपाठी, राजेश विश्वकर्मा सोचनराम विश्वकर्मा श्रवण जायसवाल शिव प्रकाश विश्वकर्मा हिरालाल विश्वकर्मा, गुलजीत विश्वकर्मा अजय विश्वकर्मा निजामुद्दीन अंसारी शामिल रहे। 
इस मौके पर दीपचंद राम,रामनेत यादव सत्यनारायण यादव तौफीक अहमद राजेश यादव प्रधान श्याम बिहारी यादव अनिल यादव फौजी आदि लोग उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस