आन्दोलनरत शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों को कैंडिल मार्च निकालना पड़ा मंहगा पुलिस ने भांजी लाठियां


बेसिक के 69 हजार शिक्षक भर्ती में 22 हजार रिक्त सीटों को जोड़कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर पांच माह से यहां निशातगंज स्थित एससीईआरटी पर आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल मार्च निकालना भारी पड़ा। पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने की कोशिश की और जब वे नहीं माने तो लोहिया पथ पर लाठियों से पीटकर खदेड़ा गया। इससे छह से अधिक अभ्यर्थियों को चोटें आईं हैं।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार डालीबाग स्थित मंत्री आवास पर बेसिक शिक्षामंत्री से मिलने गए और उनसे मुलाकात न होने पर वहां भी प्रदर्शन व नारेबाजी की। इसी तरह इनका आंदोलन लगातार चल रहा है। इसी क्रम में अभ्यर्थियों ने कैंडल मार्च निकाला। इससे पहले शनिवार दोपहर अभ्यर्थियों ने हजरतगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। वहां से पुलिस इन्हें पकड़कर ईको गार्डन छोड़ आई थी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस