देश में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि होते ही जानें क्या है यूपी सरकार की तैयारी,यहां शख्ती शुरू


देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रान की पुष्टि होने पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की सीमाओं पर चौकसी की व्‍यवस्‍था को बढ़ा दिया गया है। सीमावर्ती राज्यों से प्रदेश में आने वालों पर नजर रखी जाएगी। संदिग्धों की तत्काल जांच की जाएगी। संक्रमित पाए जाने की स्थिति में उनका कोविड प्रोटोकॉल के तहत इलाज कराया जाएगा। वहीं आरटीपीसीआर जांच की क्षमता वृद्धि के बाद अब जीनोम सीक्वेंसिंग की रफ्तार बढ़ाने की भी तैयारी है। सीएम योगी ने पीजीआई, केजीएमयू में जीनोम परीक्षण को तेज करने के आदेश दिए हैं।

कोरोना की पहली लहर के दौरान राज्य में जांच की सुविधाएं बेहद सीमित थीं। मगर अब यूपी में करीब ढाई लाख सैंपलों की जांच रोज किए जाने की क्षमता है। तमाम जिलों में बीएसएल-2 लैब खोली गई हैं। प्रदेश में बीएचयू, सीडीआरआई,आईजीआईबी, राम मनोहर लोहिया संस्‍थान, एनबीआरआई में नए वेरिएंट की जांच जरूरत पड़ने पर की जा सकती है। बता दें कि राजधानी लखनऊ के एनबीआरआई में कोरोना की पहली लहर के बाद ही नए वेरिएंट की जांच शुरू की थी। जिसमें 45 सैंपल जांचे गये थे। संभावित तीसरी लहर को देखते बीएचयू, केजीएमयू, सीडीआरआई व आईजीआईबी में नए वेरिएंट के जीनोम परीक्षण की प्रक्रिया की जा सकती है जिससे जांच प्रक्रिया प्रदेश में रफ्तार पकड़ेगी।



 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस