शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तिथि घोषित, जानें क्या होगा परीक्षा का समय और कार्यक्रम


उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी गई है। ताजा जानकारी के अनुसार अब यह परीक्षा 23 जनवरी 2022 को सुबह 10:00 से 12:30 और दोपहर 2:30 से 5:00 बजे तक दो शिफ्ट आयोजित की जाएगी। पहले शिफ्ट में प्राइमरी लेवल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि, दूसरे शिफ्ट में अपर प्राइमरी लेवल की परीक्षा होगी।

नोटिफिकेशन के अनुसार, यूपीटीईटी में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इस परीक्षा के बाद आंसर की 27 जनवरी 2022 को जारी किया जाएगा। वहीं, यूपीटीईटी रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा से जुड़े लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 28 नवंबर 2021 को आयोजित की गई थी और इसका रिजल्ट 28 दिसंबर को जारी किया जाना था। फिर पेपर लीक होने की वजह से इसे रद्द कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह परीक्षा दोबारा दिसंबर के आखिरी सप्ताह में आयोजित की जानी थी। हालांकि, अब आधिकारिक तौर पर यूपीटीईटी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस