मछलीशहर में छात्रों द्वारा निकली गयी तिरंगा शोभा यात्रा,भारत मां आरती हुई

जौनपुर। अमृतमहोत्सव समिति मछलीशहर द्वारा विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों व अध्यापकों ने हिस्सा लिया। यह शोभा यात्रा मछलीशहर नगर के शिवगोविन्द महाविद्यालय से प्रारंभ होकर नगर में भ्रमण करते हुए पुनः शिवगोविन्द माहविद्यालय में समापन हुआ। इस कार्यक्रम में शिवगोविंद महाविद्यालय, पब्लिक चिल्ड्रेन, वी० के० चिल्ड्रेन, डायमंड जुबली, लॉयल वंडर, सुभाष चन्द्र बोस  व जी०डी०बी० आर० एकेडमी के छात्रों व अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर भारत माँ के वीर सपूतों जिन्होंने इस भारत भूमि के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जिनके साहसी प्रयासों से देश स्वतंत्र हो पाया, उन्हें सभी के द्वारा श्रद्धांजलि दी गयी।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री मान ओमप्रकाश जी व ऋषभ जी ने तिरंगा लहरा कर किया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती के साथ हुआ इस दौरान आज पूरा मछलीशहर नगर देश भक्ति के रंग में रंगा रहा। नगर की सभी गलियां भारत माता की जयकारो से गूँजती रही। आज सभी ने एक साथ अखंड भारत, स्वच्छ भारत  व भ्रष्टाचार मुक्त भारत का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यक्रम में अमृतमहोत्सव समिति के सदस्य डॉ० गीता यादव, क्षमा गुप्ता, सीता सरोज, मौसमी मौर्य, शिवशंकर सेठ, सरोज गुप्ता व विवेक कुमार उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस