गठबंधन को लेकर अनुप्रिया पटेल का बयान शादी चलाने के लिए मीयां बीबी दोनो को राजी होना होगा


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजनैतिक दलों ने चुनावी हुंकार भरना शुरू कर दिया है. आगामी चुनाव के लिए छोटे दलों की भूमिका भी बेहद अहम मानी जा रही है. इसी वजह से गठबंधन को लेकर भी रस्साकशी चल रही है. भाजपा के साथ पिछले तीन चुनाव मिलकर चुनाव मिलकर लड़ चुकी अपना दल (S) प्रमुख अनुप्रिया पटेल के ताजा बयान ने सियासी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं. 

'गठबंधन चलाने के लिए छोटे-बड़े दोनों दलों का राजी होना जरूरी'

केंद्रीय मंत्री और अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने झांसी मऊरानीपुर के मेला ग्राउंड में विजय संकल्प जनसभा को संबोधित किया. इस सभा में बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता मौजूद रहे. वहीं, पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने भाजपा से गठबंधन और सीटों के बंटवारे के सवाल पर कहा है कि कोई शादी चलानी है तो मियां बीवी दोनों को राजी होना चाहिए।

सीट बंटवारे पर चल रही बात 

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि अभी सीटों के बंटवारे पर बातचीत चल रही है. जब बातचीत अंतिम दौर में पहुंचेगी तो संख्या स्पष्ट होगी. राजनीति में समय और परिस्थिति के हिसाब से निर्णय लिए जाते हैं. शादी चलानी है तो मियां बीवी दोनों राजी होने चाहिए. गठबंधन भी चलाना है तो बड़े छोटे दोनों को राजी होना चाहिए. दोनों की आपसी सहमति से ही गठबंधन आगे चलता है।
प्रदेश में बढ़ रहा हमारा कारवां- अनुप्रिया पटेल 

उन्होंने कहा कि सीटों को लेकर हमने जो मांग रखी है, वह हम अभी नहीं बताएंगे. हमने पूरे प्रदेश की सीटों का आंकलन कर रखा है.  प्रदेश में हमारा कारवां भी बढ़ रहा है. प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की सीटें हमारी सूची में शामिल हैं. बुन्देलखण्ड, पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल हर क्षेत्र से सीटों पर बातचीत जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस