ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने बढ़ाया जौनपुर का मान बधाई- मनीष कुमार वर्मा डीएम

जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा  द्वारा हर्ष जाहिर करते ताइक्वांडो टीम का अभिवादन किया गया और बच्चो का मनोबल बढ़ाते हुए कहा गया कि बच्चों ने जनपद का  मान बढाया है। इन बच्चों से प्रेरणा लेना चाहिए कि इरादा पक्का और अपने कार्य के प्रति समर्पण है तो कुछ भी असम्भव नहीं है।
 जौनपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन की टीम मुगलसराय के चंदौली में आयोजित फर्स्ट इंडो नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो में जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल, 5  ब्रांज मेडल हासिल कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
  गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सौभाग्य साहू, प्रज्ञा तिवारी, शिवानी पांडेय, प्रगति तिवारी, मोहम्मद आरिफ ने जीता। सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी अभिषेक, कृतार्थ गुप्ता, अंकिता गुप्ता, ब्राज मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सायन खान, नूर मोहम्मद, अंकित मिश्रा, अश्विन पांडेय, विशाल गुप्ता रहे।  
प्रशिक्षण टीम कोच अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव कुमार साहू ने रहे। खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन पर टीम मैनेजर शुभम गुप्ता ने प्रसन्नता जाहिर की और बताया कि 30 दिसंबर को देर रात टूर्नामेंट समाप्त होने पर पूरी टीम 31 दिसंबर 2021 को अपने जनपद में वापस आई। जनपद में आने पर निखिल सिंह, रोहित सहित सभी अभिभावको द्वारा बच्चों का स्वागत एवं अभिवादन किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस