पीयू के दस स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय शिविर में हुआ चयन, कुलपति ने दी बधाई

जौनपुर।वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के 10 स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए हुआ।जिसकी जानकारी होते ही कुलपति प्रो. निर्मला एस.मौर्य ने चयनित स्वयंसेवकों को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, क्षेत्रीय निदेशालय, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 10 राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों जिनमे 05 छात्र तथा 05छात्राओं का चयन किया गया। जिसमें मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज से अनिकेत सिंह,आस्था यादव, फरीदुलहक मेमोरियल पीजी कॉलेज सबरहद,शाहगंज से आंचल सिंह, राजन यादव, फार्मेसी संस्थान,वि.वि.परिसर से विशाल मौर्य,आर. एस.के डी.पीजी कॉलेज से सुमित सिंह,आरती देवी, टी.डी. महिला महाविद्यालय से कविता चौहान,सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज बदलापुर,जौनपुर से रिया तिवारी,ओम प्रकाश मिश्र स्मारक पीजी कॉलेज,फुलेश,अजमगढ़ से अरुण यादव का चयन किया गया।

इस सात दिवसीय शिविर का आयोजन 16 दिसंबर से 22 दिसंबर 2021 तक जगन्नाथ किशोर कॉलेज पुरुलिया,पश्चिम बंगाल में होगा। जिसमें पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से ओर से चयनित स्वयंसेवक उत्तर प्रदेश की तरफ से भारत के राष्ट्रीय एकीकरण को बढ़ावा देने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कौशलों का प्रदर्शन करेंगे। इस दल का नेतृत्व आर.एस.के.डी.पी. जी. कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ संतोष कुमार पांडेय करेंगे।

विश्वविद्यालय कि इस उपलब्धि पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राकेश कुमार यादव ने भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक कुमार श्रोती एवं राज्य संपर्क अधिकारी,उत्तर प्रदेश शासन,लखनऊ डॉ अंशुमालि शर्मा का राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के सहयोगी शारदा नंद उपाध्याय, कयामुद्दीन खान, सर्वेश यादव तथा मुन्ना रावत सहित आभार व्यक्त किया है।


Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस