योगी सरकार ने गुन्डो को सही जगह पहुंचा दिया है - प्रधानमंत्री मोदी



पांच साल पहले यूपी की सड़को पर गुन्डो का का राज था, महिलाओ का सड़क पर चलना मुश्किल था - पीएम नरेंद्र मोदी 
प्रयागराज में आयोजित मातृशक्ति महाकुंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बेटियों के भविष्य को सशक्त करने का कार्य कर रही है। पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर माफियाराज था। सरकार में भी गुंडों की हनक थी। महिलाओं और लड़कियों का सड़क पर निकलना मुश्किल था। स्कूल कॉलेज जाना मुश्किल था। थाने गईं तो बलात्कारी की पैरवी के लिए किसी का फोन आ जाता था।
कहा कि योगी सरकार ने गुंडों को सही जगह पहुंचाया है। इस नई यूपी को वापस अंधेरे में कोई नहीं धकेल सकता। प्रयागराज की पुण्य भूमि से हमारा यूपी आग बढ़ेगा और ऊंचाइयां छुएगा। इस नई यूपी से कइयों को दिक्कत हो रही है। यह दिक्कत क्यों हो रही है, यह समझ से परे है। 
मोदी ने कहा कि दुष्कर्म जैसे संगीन मामले को सुनवाई के लिए यूपी में 700 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए गए हैं। तीन तलाक कानून हमारी सरकार लाई। डबल इंजन की सरकार बेटियों के भविष्य को सशक्त करने का कार्य कर रही है। बेटियों के लिए शादी की उम्र पहले 18 साल थी। बेटियां चहती थीं कि उन्हें आगे बढ़ने का और अवसर मिले। बेटियों की शादी की उम्र अब 21 साल करने का प्रयास किया जा रहा है।
पांच साल पहले यूपी की सड़कों पर माफिया राज था। सरकार में गुंडों की हनक थी। बेटियां का सड़क पर निकला मुश्किल था। भाषण के शुरुआत में पीएम ने साहित्य जगत की महान विभूति आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। साथ ही प्रयागराज की बोल-चाल की भाषा में लोगों का अभिवादन भी किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपी मे विकास और महिला सशक्तिकरण के लिए जो कार्य हुआ है, उसे पूरा देश देख रहा है। कन्या सुमंगला से करोड़ों बेटियों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया। यूपी में बैंक सखी अभियान शुरू किया गया, जिससे उनके जीवन में बदलाव आया है। पैसा सीधे खाते में आता है। बैंक सखी की मदद से बैंकिंग सुविधाएं गांव में घर पर ही मिल जा रही हैं।
75 हजार करोड़ लेन-देन की जिम्मेदारी सखियों को सौंपी गई है। जितना लेन-देन गांव में होगा उतनी ही सखियों की आमदनी भी होगी। कुछ समय पहले जिनके खाते नहीं थे आज उनके हाथों में डिजिटल बैंकिंग की ताकत आ गई है। यूपी में कैसे काम हो रहा है, यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। प्रत्यक्षं किम् प्रमाणम्। जो सीधे दिख रहा है उसे प्रमाणित करने की कोई आवश्यकता ही नहीं है।  
पीएम ने कहा कि सरकार अलग-अलग सेक्टर में जो सहायता दे रही है, उससे एक हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर हुआ है। यूपी की विकास की धारा किसी के रोकने से रुकने वाली नहीं है। अब पहले की सरकारों वाला दौर वापस नहीं आने वाला। केंद्र स्वामित्व योजन के तहत देश भर के गांवों में जमीन की ड्रोन से तस्वीर लेकर घर के मालिकों को प्रॉपर्टी के कागज दिए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। घरों के कागज महिलाओं के नाम बनाए जा रहे हैं। वर्षों से चली आ रही असमानता को दूर किया जा रहा है। 25 लाख से अधिक महिलाओं के नाम आवास की रजिस्ट्री यूपी में हो चुकी है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ