बीपीएड की शारीरिक दक्षता परीक्षा 12-13 जनवरी को

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीपीएड सत्र 2021- 23 के अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 12,‌ 13 जनवरी 2022 को सुबह 10:00 बजे से विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में होगी।
सहायक कुलसचिव प्रवेश के अनुसार 13 जनवरी को प्रवेश हेतु काउंसलिंग भी होगी। किन्हीं कारणों से जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन अभी तक नहीं किया है उनके लिए आवेदन ऑनलाइन करने हेतु पोर्टल खोला जा रहा है। इन अभ्यर्थियों को भी दक्षता परीक्षा में सम्मिलित किए जाने की अनुमति होगी। इच्छुक व्यक्ति शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु निर्धारित तिथि में विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। शारीरिक दक्षता परीक्षा और काउंसलिंग में कोविड गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस