दिनभर रही ठंड, शाम को बढ़ गई गलन अलाव की व्यवस्था न के बराबर



जौनपुर। मौसम के बदले मिजाज बदल गया है। शुक्रवार को भी पूरा दिन लोग धूप का इंतजार करते रहे। दिन में भी लोग अलाव तापते नजर आए। शाम करीब सात बजे से गलन बढ़ गई।
शासन द्वारा आए अलावा जलवाने की व्यवस्था के नाम पर सिर्फ कोरमपूर्ति की जा रही है। ठंड होने के बाद भी शहर में कहीं दिन में अलाव की व्यवस्था नहीं दिखी। शाम को चुनिंदा स्थानों पर ही अलावा की व्यवस्था कराई गई। रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर पर लोग परेशान दिखे। लगातार गिर रहे तापमान की वजह से लोग गर्म व ऊनी कपड़ों में लिपटकर घरों में दुबकने को मजबूर रहे। तीन दिनों से धूप नहीं निकलने की वजह से आम लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी खराब है कि दोपहर में ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। बाजारों में भी भीड़ नहीं के बराबर है। रात को कोहरे व धुंध के कारण दृश्यता होने से आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेश कुमार कन्नौजिया ने बताया कि जौनपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जब कि एक दिन पहले ही यही तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, अधिकतम तापमान में भी एक दिन पहले की अपेक्षा 6 डिग्री सेल्सियस कम होकर 20 पर रहा। अधिकतम आद्रता 94 प्रतिशत रही, जबकि न्यूनतम 80 प्रतिशत रहा। वहीं, पश्चिम से पूरब की दिशा में 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस