पीयू परिसर में सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म की तिथि बढ़ी


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के सेमेस्टर परीक्षा फार्म भरने की तिथि 30 जनवरी 2022 तक बढ़ाई गई l विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के विषम सेमेस्टर 2021-22 के संस्थागत/भूतपूर्व एवं विषम/सम सेमेस्टर के बैक/स्पेशल बैक पेपर परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने से वंचित रह गए हैं| ऐसे सभी विद्यार्थियों को एक अवसर प्रदान करते हुए विश्वविद्यालय ने 30 जनवरी तक तिथि बढ़ाई है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक श्री बी. एन. सिंह एवं केन्द्राध्यक्ष डॉ संजीव गंगवार के अनुसार ऑनलाइन संस्थागत/भूतपूर्व/बैक/स्पेशल बैक पेपर परीक्षा फॉर्म जो विद्यार्थी नहीं भर पाए हैं उन्हें परीक्षा फार्म भरने एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 24 जनवरी से 30 जनवरी 2022 निर्धारित की गई है। विद्यार्थियों द्वारा परीक्षा फॉर्म की हार्ड कॉपी और शुल्क रसीद विभाग में जमा करने की तिथि 27 से 31 जनवरी तक है। विभाग द्वारा फार्म सत्यापन 27 जनवरी से 02 फरवरी तक किया जाएगा। विद्यार्थियों के लिए यह अंतिम अवसर है इसके बाद किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस