आइए जानते है मुन्ना बजरंगी के भाई को पुलिस ने क्यों किया गिरफ्तार


जौनपुर। माफिया डान रहे स्व प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी के छोटे भाई भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू को थाना सुरेरी की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को भुवाल सिंह निवासी गांव पूरे दयाल को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया। मालूम हो कि भुवाल सिंह उर्फ गुड्डू के विरुद्ध वर्ष 2005 में गांव के ही अनुसूचित जाति के कुछ लोगों को जान से मारने की धमकी, मारपीट व गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज हुआ था। एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। बार-बार आदेश के बाद भी भुवाल सिंह मुकदमे में हाजिर नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी क्रम में थाना पुलिस ने एक अन्य वारंटी नखड़ू उर्फ संग्राम निवासी नोनरा को भी गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक लिखापढ़ी कर पुलिस ने दोनों को संबंधित न्यायालय भेज दिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस