पत्नी से समझौता के बाद फिर छोड़कर हुआ फरार, अब महिला लगा रही थाने का चक्कर




जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पांडेयपुर की महिला का अपने गांव के ही शमसुद्दीन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों कोर्ट मैरिज कर घर से भाग गए थे। कुछ माह साथ रहने के बाद विगत सोमवार की रात महिला रोते बिलखते घर पहुंची। मायके वालों को बताया कि शमसुद्दीन ने जबरन तलाक देकर उसे भगा दिया है। मायके वाले महिला को लेकर शीतला चौकियां पुलिस चौकी पर गए। चौकी प्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों को बुलाकर बात सुनी। महिला ने जबरन तलाक देने की बात कही। शमसुद्दीन के साथ ही रहने की जिद पर भी अड़ गई। आरोप-प्रत्यारोप देखते हुए बुधवार को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया। घंटों चली पंचायत के बाद लिखित सुलह-समझौता हो गया। पुलिस के समक्ष शमसुद्दीन ने उसको साथ रखने की बात कही। उसको थाने से बाइक पर बैठाकर घर के लिए चला, कितु शीतला चौकियां के पास पत्नी को छोड़कर फिर भाग गया। महिला के अनुसार वह बरसात में भींगती हुई ससुराल पहुंची तो शमसुद्दीन के स्वजन ने उसे चौखट से ही भगा दिया। नजराना ने फिर थाने में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वह विधवा मां को लेकर थाने का चक्कर काट रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र का कहना है कि मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस