सर्राफा कारोबारी के यहां आयकर का छापा, सर्राफा व्यपारियों में हड़कंप


आयकर विभाग ने रविवार को चांदी के बर्तन और सिक्के के बड़े कारोबारी के चौक सराफा स्थित कारखाना, शोरूम समेत चार प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा। सुबह हुई कार्रवाई से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया। हालांकि रविवार के चलते बाजार बंद था। बड़े पैमाने पर ओवर स्टॉक मिलने पर कार्रवाई की गई है। आयकर विभाग के अफसरों ने स्टॉक का मिलान किया। इसके अलावा बड़े पैमाने पर दस्तावेज, कंप्यूटर, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त की गई है।
आयकर विभाग की अलग-अलग टीमों ने चौक स्थित केएस बुलियन और केदारनाथ श्री किशन फर्म के मालिक बॉबी अग्रवाल के चौक सराफा स्थित शोरूम-कारखाने में छापा मारा। इसके साथ ही नवाबगंज और सर्वोदय नगर स्थित आवास पर कार्रवाई की गई। एक साथ चार जगहों पर कार्रवाई कर जांच शुरू की गई।
सूत्रों ने बताया कि इनका चांदी के बर्तनों का बड़े स्तर पर काम होता है। केएस ब्रांड से इनके बर्तन बनते हैं। इसके अलावा इसी नाम से सिक्के और ठोस चांदी की सिल्ली बनाने का काम होता है। चौक में ही कारखाना है। फर्म आजादी के पहले से पंजीकृत है। इनके चांदी के बर्तन कानपुर के अलावा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाते हैं। सूत्रों ने बताया कि चांदी के बने बर्तनों, सिक्कों आदि का बड़े पैमाने पर ओवर स्टॉक की सूचना पर कार्रवाई की गई है। बहुत बड़े स्तर पर स्टॉक मिला भी है। रविवार को अचानक की गई कार्रवाई से बाजार में तमाम चर्चाएं रहीं। हालांकि माना जा रहा है कि बड़ा इनपुट मिलने पर विभाग ने कार्रवाई की है

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस