गो आश्रय स्थल का निरीक्षण कर नोडल अधिकारी ने दिया यह आदेश


जौनपुर। विशेष सचिव पशुधन विभाग उत्तर प्रदेश शासन देवेंद्र कुमार पांडे द्वारा विकासखंड बदलापुर के मल्लूपुर एवं विकास खंड बक्शा के सादनपुर गो आश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि गो आश्रय स्थलों को चारागाह से जोड़ा जाए और जहां बड़े नर गोवंश है उन्हें अलग किया जाए। उन्होंने कहा कि पशुओं के लिए चारे पानी की उचित व्यवस्था रहे तथा कोई भी पशु इलाज के अभाव में ना मरे। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस