जौनपुर में मिला पहला ओमिक्रॉन वैरिएंट मरीज गांव और स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप


जौनपुर। जनपद के विकास खण्ड सोंधी स्थित सोंधी गांव में ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिलने पर जिले के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मिली खबर के अनुसार सोंधी गांव का एक व्यक्ति दिल्ली से अपने गांव आया था उसकी आरटीपीसीआर जांच करायी गयी जांच रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव निकला। गांव और स्वास्थ्य विभाग में पॉजिटिव रिपोर्ट की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। हलांकि दिल्ली से आने वाला ओमिक्रॉन वैरिएंट पॉजिटिव मरीज दिल्ली वापस चला गया है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम सोंधी गांव पहुंच कर उसके परिजनो की जांच करा रही है साथ ही उसके सम्पर्क में आने वालो की खोज बीन शुरू कर दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ