आई.टी. एवं सोशल मीडिया का जौनपुर विधानसभा की हुई सयुंक्त बैठक


जौनपुर। आई.टी. एवं सोशल मीडिया का जौनपुर विधानसभा की सयुक्त बैठक जिला संयोजक आईटी रोहन सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए रोहन सिंह ने व्हाट्सएप ग्रुपों के संरचना में बूथो पर बने व्हाट्सएप ग्रुपों को सक्रिय रुप से चलाने एवं बूथ विजय के मंत्र में व्हाट्सएप ग्रुप की भूमिका का महत्वपूर्ण योगदान बताया।
बैठक में हर्ष मोदनवाल ने भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के फेसबुक पेज, ट्विटर हैंडल एवं इंस्टाग्राम की पोस्टों को शेयर लाइक करने एवं इस माध्यम से योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया पर प्रसारित कर आम जनमानस तक पहुंचाने पर जोर दिया।
विधानसभा विस्तारक अरुण विश्वकर्मा ने विधानसभा संयोजक आलोक मिश्रा और अमूल्य श्रीवास्तव के साथ बैठकर मंडल प्रवास का क्रम निर्धारित किया।
बैठक में मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष गण धर्मेंद्र मिश्रा, राजकेशर पाल, मदन सोनी, आई.टी. के मण्डल संयोजक गण अंकित गुप्ता, शुभम चौधरी, अतुल सिंह'अनुज, विकास गुप्ता, राजू जायसवाल एवं सोशल मीडिया के मण्डल संयोजक गण एवं सह-संयोजक गण उपस्थित रहे।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस