पुलिस ने दीपक हत्याकांड का खोलाराज, प्रेमी प्रेमिका निकले हत्यारे, भेजे गये जेल


जौनपुर। थाना जफराबाद क्षेत्र स्थित समोपुर कला गांव के युवक दीपक यादव की हत्या
के राज का खुलासा करते हुए जफराबाद की पुलिस ने हत्यारे प्रेमी और प्रेमिका को घटना के तीसरे दिन आज गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है पुलिस के अनुसार प्रेमिका प्रीती उर्फ प्रिया यादव का दीपक के साथ ही उसके दोस्त से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक प्रेमिका को मुंबई भाग चलने के लिए दबाव बना रहा था और यही उसकी हत्या का कारण बन गया। दोनों ने साजिश रचकर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिया था। 
मिली खबर के अनुसार दीपक यादव का गत बुधवार की सुबह गांव से कुछ दूर स्थित नदी के किनारे एक के वृक्ष के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। दीपक की मां गुलाबी देवी की तहरीर पर संदेह के आधार पर पुलिस ने उसके मित्र इंद्रजीत व प्रेमिका प्रीति यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था। गुरुवार को पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पूंछताछ के दौरान दोनों ने पहले तो पुलिस को भ्रमित करने की पूरी कोशिश की। पहले इंद्रजीत निषाद ने कहा कि दीपक मंगलवार की रात अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। इसी दौरान प्रीति यादव ने फोन कर उसे अपने पास बुलाया और कहा कि दीपक उस पर मुंबई भाग चलने के लिए दबाव बना रहा था। इनकार करने पर आत्महत्या करने की धमकी देते हुए नदी की तरफ गया है। इस पर वह प्रीति के साथ नदी किनारे पहुंचा तो वहां दीपक का शव पेड़ के पास दिखा। डर के मारे दोनों वहां से भाग गए। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इसके बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि प्रीति का दीपक के साथ ही इंद्रजीत से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साजिश रचकर गमछे से गला घोंटकर दीपक की हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को गमछे से फंदे के सहारे पेड़ में लटकाने का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनो प्रेमी प्रेमिका को दर्ज मुअसं 05/22 धारा 302, 201 भादवि के तहत चालान कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस