कोरोना संक्रमण से आज फिर एक मौत अब तक 06 मरे,संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 1615


जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज मिले 66 संक्रमित मरीजो के साथ जनपद में कोरोना संक्रमण से संक्रमित मरीजो की संख्या 1615 पहुंच गयी है। जबकि आज एक मरीज के मौत की भी रिपोर्ट है। सरकारी आंकड़े के अनुसार जनपद में अभी तक 06 कोरोना संक्रमित मरीजो की मौत हो चुकी है। 
स्वास्थ्य विभाग लगातार संक्रमण से बचाव के लिए दावा कर रहा है लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। इससे संकेत मिल रहा है कि कोराना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन का अनुपालन कड़ाई से नहीं हो पा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस