भाजपा ने पूर्वांचल के नौ विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की घोषणा में दो विधायको के काटे टिकट


विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  ने पूर्वांचल के 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से सिर्फ एक महिला को टिकट मिला है। इसमें ज्यादातर चेहरे पुराने हैं और इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। 
सूची के मुताबिक, चंदौली के मुगलसराय विधायक साधना सिंह और चकिया विधायक शारदा सिंह का टिकट कट गया है। मुगलसराय से रमेश जायसवाल को जबकि चकिया विधानसभा सीट से कैलाश खरवार को चुनावी मैदान में उतारा है।
वहीं गाजीपुर के जहूराबाद से पूर्व विधायक कालीचरण राजभर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जहूराबाद से सीट से सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर लगातार दूसरी बार मैदान में हैं।  कालीचरण राजभर के प्रत्याशी घोषित होने के बाद गाजीपुर में सियासी पारा चढ़ गया है। 
वहीं अगर अन्य प्रत्याशियों की बात करे  तो आजमगढ़ के मुबारकपुर से अरविंद जायसवाल, मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना सीट से पूनम सरोज, मऊ से अशोक सिंह, जौनपुर के मछलीशहर से मेहीलाल गोतम, सोनभद्र के घोरावल से अनिल मौर्य और ओबरा विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक एवं राज्यमंत्री संजीव गोंड को टिकट मिला है। भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए अब तक कुल 367 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस