आखिर राज्यपाल के साथ कैसे पहुँचा हिस्ट्रीशीटर, जानें क्या है मामला


विगत मंगलवार को स्वामी नारायण मंदिर छपिया दर्शन करने पहुंची प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। राज्यपाल के साथ हिस्ट्रीशीटर की फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद अब पुलिस अधिकारी सफाई देते नजर आ रहे हैं।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को स्वामी नारायण मंदिर छपिया पहुंचकर दर्शन पूजन करने के साथ ही स्कूल का भी निरीक्षण किया था। करीब चार घंटे के प्रवास के दौरान राज्यपाल ने मंदिर परिसर में कथा कार्यक्रम में हिस्सा लेने के साथ ही सेवादारों से भी मुलाकात की थी। उनके साथ फोटो भी खिंचवाई थी। बुधवार को इंटरनेट मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई। इसमें राज्यपाल कुर्सी पर बैठी है, नीचे एक व्यक्ति बैठा हुआ है। उसका नाम मस्तराम वर्मा बताते हुए उसे हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।


छपिया थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि राज्यपाल के साथ जिसका फोटो वायरल हो रहा है। वह उनके थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर वर्ष 2003 में मुकदमा हुआ था। उसी समय उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। उसके बाद से वह मंदिर में रहकर सेवादार के रूप में कार्य कर रहा है। राज्यपाल के कार्यक्रम में बाहर से किसी को नहीं जाने दिया गया था। मंदिर प्रशासन ने जिनकी सूची दी थी। उनको ही राज्यपाल से मिलने दिया गया था। वह सुरक्षा में चूक से साफ मना कर रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस