पंडित दीनदयाल की पूण्य तिथि पर भाजपाईयों ने अर्पित किया श्रद्धासुमन, उनके जीवन पर किया चर्चा


जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी जौनपुर के पदाधिकारियों ने पण्डित दीन दयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर खरका कालोनी स्थित पार्क में पंडित जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी एकात्म मानव वाद तथा अंत्योदय दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य, सामाजिक व राजनीतिक जीवन में सत्यनिष्ठा के प्रतिमान, कुशल संगठनकर्ता थे भाजपा सदैव उनके दिखाए हुए रास्तों की ओर अग्रसर है। पुष्पराज सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जौनपुर से बहुत पुराना रिश्ता रहा है हम सभी कार्यकर्ता उन्हीं की प्रेरणा से अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर आधारित रहा। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया की कई समस्याओं का समाधान देने में सक्षम है। सुशील मिश्रा ने उनके जीवन पर चर्चा करते हुये  कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक थे, उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ मिलकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। भारतीय जनसंघ से ही 1980 में भाजपा का उदय हुआ। एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर उनके विचार भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा के केंद्र हैं। उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, धनंजय सिंह, रोहन सिंह, विनीत शुक्ला, सुशांत चौबे, आदर्श सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस