भतीजे ने चाची सहित दो लोंगो को गोल मारकर किया हत्या अब पहुंचा जेल

 


जौनपुर। जनपद के थाना सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित ग्राम मल्लूपुर में आज बाद दोपहर पारिवारिक रंजिश के चलते एक भतीजे ने अपने सगी चाची सहित एक सहयोगी को गोली मार कर हत्या कर दिया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही हत्यारे भतीजे को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 

घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण  ने बताया है कि थाना सिंगरामऊ क्षेत्र स्थित ग्राम मल्लूपुर में पारिवारिक जमीनी विवाद को लेकर नितीश यादव नामक व्यक्ति ने अपने चाची प्रतिमा यादव और उनके सहयोगी कृपाशंकर निवासी सरौली को गोली मारकर हत्या कर दिया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर हत्यारे नितीश यादव को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से हत्या में प्रयुक्त असलहा बरामद कर लिया। 


पुलिस ने दोनो लाशों को पोस्टमार्टम हेतु भेजते हुए अभियुक्त को थाने पर ले गयी और तहरीर के आधार पर हत्यारे के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। इस जघन्य हत्याकांड के चलते गांव में मातमी सन्नाटे के साथ दोनो पक्षो में तनाव पूर्ण स्थिति बनी है। गांव में शान्ति व्यवस्था हेतु पुलिस का पहरा भी लगा है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस