जौनपुर सदर: बसपा ने सलीम खांन पर लगाया दांव तो सपा में चल रहा है मंथन


जौनपुर। बहुजन समाज पार्टी ने जौनपुर सदर विधान सभा के लिए अल्पसंख्यक समुदाय पर दांव लगाते हुए सलीम खांन को बीती देर रात जौनपुर सदर से बसपा प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अब इस विधान सभा में लड़ाई खासी दिल चस्प होने की प्रबल सम्भावना है। 
बता दे जौनपुर सदर विधान सभा क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय का सबसे बड़ा वोट बैंक है। लगभग 90 हजार वोटर होगे। इसलिए इस सीट से सपा में अल्पसंख्यक समुदाय के लोग खासे दावेदार रहे लेकिन सपा ने टिकट नहीं दिया तो मैदान खाली देख बसपा ने दांव चल दिया है। हलांकि सपा ने तेज बहादुर मौर्य उर्फ पप्पू मौर्य को टिकट दिया था लेकिन नामांकन करने से रोक दिया गया है। जन चर्चा यह भी है कि सपा टिकट बदल सकती है। खबर तो यह भी है पप्पू मौर्य को टिकट देने के लिए प्रदेश स्तरीय एक नेता ने धनोपार्जन भी किया है। लेकिन मामला अब उलझ गया है। 
इस तरह इस विधान सभा से अब तक भाजपा से गिरीश चन्द यादव तो कांग्रेस से फैसल हसन तबरेज और बसपा से सलीम खांन अधिकृत प्रत्याशी तो हो चुके है लेकिन सपा का मामला खटाई में पड़ गया है। यदि सपा अल्पसंख्यक समुदाय के नेता को प्रत्याशी नहीं घोषित करेगी तो इसका बड़ा खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ सकता है ऐसी अल्पसंख्यक समुदाय की दबी जुबान से चर्चा चल रही है पूरे जिले के मुसलमान सपा की साइकिल से उतर सकते है।
जो भी हो लेकिन पार्टी इस पर गहन मंथन कर रही है आज सपा को भी अपना पत्ता खोलने की प्रबल सम्भावना है। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस