आइए जानते है 10 मार्च को जनपद जौनपुर में रूट डायवर्जन कब से किस मार्ग से रहेगा


जौनपुर।10 मार्च को होनी वाली मतगणना के मद्देनजर सुव्यवस्थित व सुचारू यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत निम्नलिखित स्थानों पर रूट डायवर्जन और बैरीकेटिंग की व्यवस्था की गई है। जिनका समय दिनांकः10 मार्च को सुबह 06:00 से मतगणना की समाप्ति तक रहेगा।

1- शाहगंज से पुर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर की ओर आने वाले बड़े वाहनों पर पुर्णतः रोक रहेगा सभी बड़े वाहन ट्रक डंपर व प्राइवेट बस सभी को शाहगंज से डायवर्ट कर दिया जाएगा।

2-  कोइरीडिहा तिराहे से छोटे वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा, कोइरीडिहा से  कोई भी छोटा व बड़ा वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं आएगा।

3- कुत्तुपुर तिराहा पूर्वांचल रोड पर एक बैरियर लगाया जाएगा जिसमें ड्यूटी कर्मचारी के अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई भी वाहन पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर नहीं जाने दिया जाएगा 

4.जौनपुर की ओर से शाहगंज की ओर जाने वाले बड़े वाहन जैसे ट्रक डंपर व अन्य बड़ा वाहन पचहटिया तिराहे से गौराबादशाहपुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा गौराबादशाहपुर से वरदह होते हुए शाहगंज की ओर जाएगा।

5.वाराणसी से इलाहाबाद व लखनऊ जाने वाले सभी वाहन हाउज से हाईवे में डाइवर्ट किया जाएगा जो बाहर-बाहर इलाहाबाद लखनऊ की ओर जाएंगे।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस