धरना प्रदर्शन कर डाक कर्मियों का एलान 28,29 मार्च को होगा देशव्यापी प्रदर्शन

जौनपुर। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ मंडल के आह्वान पर 14 सूत्री मांगों को लेकर
एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन प्रधान डाकघर जौनपुर परिसर में हुआ जिले के सैकड़ों जीडीएस कर्मचारी आज बुधवार 16 मार्च 22 को धरना प्रदर्शन भाग लिया साथ ही यह एलान किया की आगामी 28-29 मार्च 22 को दो दिवसीय देशव्यापी हड़ताल कर सारे साथी सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरुद्ध हड़ताल पर रहेंगे धरना प्रर्दशन जीडीएस साथियों को प्रांतीय संगठन मंत्री व मंडली सचिव पी 4  हरिशंकर यादव ने संबोधित किया तथा सभी संगठनों को 28 29 मार्च को होने वाली हड़ताल को सफल बनाने की अपील किया हड़ताल की प्रमुख मांगें पुरानी पेंशन बहाली खाली पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति निजी करण को समाप्त करने का विरोध करते हुए कर्मचारियों को एकजुट होकर एक साथ  रहने की अपील किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस