पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्रावासों के वार्डेन बदले


जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित छात्रावासों के वार्डेन में बदलाव किया गया है। कुलपति प्रोफ़ेसर निर्मला एस. मौर्य के आदेश के अनुपालन में कुलसचिव कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार पुरुष छात्रावासों में डॉ. नितेश जायसवाल को विश्वकर्मा छात्रावास, डॉ प्रवीण कुमार सिंह को चरक छात्रावास, डॉ धर्मेंद्र कुमार को सीवी रमन छात्रावास तथा डॉ सुशील कुमार को श्रीनिवास रामानुजन छात्रावास का वार्डेन नामित किया गया है । महिला छात्रावासों में श्रीमती पूजा सक्सेना को द्रौपदी छात्रावास, श्रीमती झांसी मिश्रा को मीराबाई छात्रावास, सुश्री जया शुक्ला को लक्ष्मीबाई छात्रावास का वार्डेन नामित किया गया है। श्री सत्यम कुमार उपाध्याय को ट्रांजिट छात्रावास का वार्डेन जबकि डॉ विनय वर्मा को विश्वकर्मा छात्रावास का सहायक वार्डेन नामित किया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस