हमारी टोपी को बदनाम करने वालों को यूपी की जनता ने टोपी पहनने को कर दिया मजबूर - अखिलेश यादव


धनंजय सिंह पर साधा निशाना जिसे क्रिकेट खेलने नहीं आता उसका स्टैम्प ऐसे उड़ेगा कि पता नहीं चलेगा 

जौनपुर। विधान सभा चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन जिले की अति संवेदनशील मल्हनी विधान सभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी लकी यादव के पक्ष में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छठवें चरण में भाजपा के छक्के छूट गए हैं। सातवें चरण में सात समंदर पार चले जाएंगे। प्रधानमंत्री का नाम लिये बगैर उन पर तंज कसते हुए कहा कि एक लोग जो हमारी टोपी को बदनाम करते थे। यूपी की जनता ने उन्हें टोपी पहनने के लिए मजबूर कर दिया। ये अलग बात है कि उन्होंने रंग बदलकर टोपी पहनी है। ये रंग बदलने वाले लोग हैं।
अखिलेश ने कहा कि जिन्हें गोरखपुर जाना है उन्होंने टिकट बुक करा ली है। हम परिवार के लोग उनको राय दे रहे हैं, जब घर जाएं तो गुल्लू के लिए बिस्किट ले जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार सांड ने भाजपा का वोट चर लिया है। अखिलेश ने भी बिना नाम लिए मल्हनी विधान सभा क्षेत्र से जद यू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे बाहुबली नेता धनजय सिंह के उपर भी निशाना साधा और कहा कि जिसे क्रिकेट खेलना आता ही नहीं उनका स्टंप ऐसे उड़ेगा कि पता ही नहीं चलेगा कि स्टंप किधर गया।
जनसभा से अखिलेश ने कहा कि आप कमजोर लोग नहीं हैं। ये बहादुर लोगों का जिला है। यहां से सभी  नौ विधानसभा सीटों पर सपा को जितवाने का काम कीजिए। यह चुनाव यूपी के भविष्य का चुनाव है। ये संविधान बचाने का चुनाव है और ये देश की राजनीति तय करेगा। सरकार बनने के बाद हमारी सरकार 1500 रुपया पेंशन महिलाओं को मिलेगा।
कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल होगी। साइकिल की बटन दबी तो राशन 5 साल तक फ्री मिलेगा इतना ही नहीं बल्कि एक किलो घी और सरसों का तेल भी मुफ्त मिलेगा। शिक्षक भर्ती, टेट, 69 हज़ार भर्ती वालों की मदद की जाएगी और प्रदेश में रिक्त पदों पर भर्ती निकला कर उसे भरने का काम किया जायेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस