रज्जू भैय्या संस्थान के पांच छात्रों का गेट, दो छात्रों आईआईटी जैम में चयन


छात्रों को मिलेगा आई०आई०टी० में पढ़ने और शोध का मौका
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैय्या) संस्थान के एम.एससी. भौतिक विज्ञान विषय से जितेंद्र यादव, रसायन विज्ञान विषय से मुस्कान साहू, प्रियंका मौर्या, सतीश यादव और गणित विषय से विपिन कुमार का चयन गेट की परीक्षा में हुआ है । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर द्वारा इस वर्ष ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट-2022)परीक्षा का आयोजन विभिन्न विषयों में राष्ट्रीय स्तर पर एम०टेक० व पीएच.डी. में प्रवेश हेतु कराया गया जिसके माध्यम से उत्तीर्ण छात्रों को आई०आई०टी० सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों में पढ़़ने और शोध करने का मौका मिलता है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण प्रत्येक छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु राष्ट्रीय स्तर पर फेलोशिप भी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त गेट की परीक्षा के अंकों के आधार पर विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियां सीधे नियुक्ति भी करती है।  
संस्थान के बी०एससी० तृतीय वर्ष के छात्र शुभम पाल और सुमित यादव का चयन आईआईटी जैम की परीक्षा में हुआ है। इस वर्ष यह परीक्षा आईआईटी रुड़की द्वारा आयोजित की गई थी। यह परीक्षा छात्रों को विभिन्न आई०आई०टी० व अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों से परास्नातक व शोध करने के लिए हर वर्ष कराई जाती है । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर रज्जू भैया संस्थान के निदेशक प्रो देवराज सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने बधाई  दी।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस