आखिर कोच ने नाबालिग खिलाड़ियों की क्यों किया पिटाई, अब मामला पुलिस के पास


बीएचयू में फुटबॉल मैच हारने पर गुस्साए कोच ने छह खिलाड़ियों की कमरे में बंद कर पिटाई कर दी। नाबालिग खिलाड़ियों का आरोप है कि बेल्ट और डंडे से बेरहमी से मारा पीटा। घर पहुंचने पर बच्चों की शिकायत पर परिजनों ने शिवपुर थाने में कोच के खिलाफ तहरीर दी। 
शिवपुर थाना अंतर्गत इंद्रपुर खोरी निवासी अरविंद कुमार मौर्य के पुत्र उत्तम मौर्य के अनुसार वह पिछले चार माह से विवेक सिंह मिनी स्टेडियम के पास फुटबाल का प्रशिक्षण ले रहा है। सुबह बीएचयू में फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यश पाल सहित अन्य कई बच्चों के साथ गया था।
उत्तम का आरोप है कि मैच हारने पर शिवपुर वीडीए कालोनी निवासी कोच ने स्टेडियम पहुंचने पर सभी को कमरे में बंद करके बेरहमी से मार पीटा। पीठ पर बेल्ट और डंडा बरसाया। छह से सात नाबालिग खिलाड़ियों को मारपीट से चोटें आई।
उत्तम के पिता अरविंद का आरोप है कि मैच में हार जीत लगी रहती है, लेकिन नाबालिग बच्चों को इस तरह बेरहमी से पिटाई किया जाना कहां से न्यायोचित है। शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी कोच के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस