सपा की सरकार बनने पर हर घर के एक बेटी और बेटा को मिलेगी नौकरी - शिवपाल यादव


जौनपुर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा के स्टार प्रचारक शिवपाल सिंह यादव ने मल्हनी विधानसभा के रीठी गांव में बुधवार को सपा प्रत्याशी लकी यादव के समर्थन में जनसभा की। कहा कि भाजपा शासन में देश व प्रदेश बहुत पिछड़ गया। इनकी गलत नीतियों की वजह से गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार चरम सीमा पर बढ़ाया है। सपा सरकार की आई तो हर घर में एक बेटे व बेटी को नौकरी मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा के गलत फैसलों की वजह से प्रदेश का विकास कार्य ठप हो गया है। पांच साल में जो भी वादे किए थे जनता से वह पूरे नहीं कर सके। वादा किया था कि काला धन वापस लाएंगे और सभी के खाते में 15 लाख रुपये भी मिलेंगे, लेकिन किसी के खाते में 15 रुपये तक नहीं आए। जब तक हमारी सरकार थी कभी खाद की कमी नहीं पड़ी। 50 किलो की बोरी को 45 किलो में बदल दिया गया। किसानोंको खाद तो नहीं मिला पर कड़ी धूप में लाठी-डंडे जरूर मिले।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस