सेवा में हर वक्त तत्पर रहता है एनएसएस-प्रोफेसर आनंद चौधरी

जौनपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना मोहम्मद हसन पीजी, कॉलेज द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्धघाटन प्रो0आनंद शंकर चौधरी प्राचार्य बायलसी डिग्री कॉलेज जलालपुर द्वारा किया गया,,कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अब्दुल कादिर खान ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया, एवं स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब आप सबसे पहले अपने शरीर को स्वस्थ करेंगे तभी आपका समाज स्वस्थ और सुंदर होगा,।

मुख्य अतिथि प्रो आनंद शंकर चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना हमारे व्यक्तित्व का विकास करता है,इसके माध्यम से हम लोगो के बीच जाकर उन्हें जागरूक करके स्वयं को सेवा के साथ जोड़ते हैं, साथ ही साथ उन्होंने डॉ कलाम को दुनिया के सबसे बड़े आदर्श व्यक्ति के रूप में सम्बोधित किया, कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार विन्द ने आये हुए अभी अतिथियो का आभार व्यक्त किया, इस अवसर पर डॉ जीवन यादव,कार्यक्रम अधिकारी डॉ विवेक विक्रम सिंह, डॉ निलेश कुमार सिंह, महाविद्यालय परिवार एवंम  स्वयंसेवक/स्वयंसेविका उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ अजय विक्रम सिंह ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस