कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने के बाद यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने दिया यह शख्त आदेश


जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा कलेक्ट्रट परिसर में स्थापित कंट्रोल रुम का औचक निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम प्रभारी रमेश यादव को निर्देशित किया कि जिन विद्यालयों में सीसीटीवी से संबंधित समस्याएं आ रही है, वहां के प्रधानाचार्य समन्वय कर समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने सीसीटीवी के माध्यम से विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नियमानुसार परीक्षा सम्पन्न कराई जाये, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरें सक्रिय है या नही के बारें में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि जनपद के सभी परीक्षा केन्द्रों में बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराएं।

Comments

Popular posts from this blog

लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन

दशहरा पर मलाक हरहर के मेले का एसीपी थरवई ने किया निरीक्षण, बोले - जनता की सुरक्षा के लिए मुस्तैद है पुलिस

पं. हनुमत् दत्त त्रिपाठी इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय एकता दिवस पर ली गई शपथ